Bare Acts

IPC की धारा 11 | धारा 11 भारतीय दण्ड संहिता | IPC Section 11 In Hindi

IPC की धारा 11 — “व्यक्ति” –

कोई भी कम्पनी या संगम, या व्यक्ति निकाय चाहे वह निगमित हो या नहीं, ” व्यक्ति” शब्द के अन्तर्गत आता है।


IPC की धारा 11 Latest Judgement

पी0 सरवन कुमार बनाम एस० पी० विजय कुमार, (मद्रास), 2022 (1) एल0 डब्ल्यू0
 (क्रिo) 601]
शब्द व्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता की धारा 11 में यथा परिभाषित एक प्राकृतिक व्यक्ति एक नियमित व्यक्ति या यहां तक एक अनिगमित संघ या व्यक्तियों के निकाय जैसे भागीदारों को समाहित करता है ।

IPC की धारा 11 से संबंधित महत्वपूर्ण केस –

गिरधर लाल, ए0 आई0 आर0 1970 राजस्थान 145
व्यक्ति शब्द के अन्तर्गत निगम भी आयेगा । इसलिए म्युनिसिपल कारपोरेशन को अपराध के अभियोग में अभियोजित करके सम्यक् रूप से दण्डित किया जा सकता है।
13 क्रि० लॉ ज0 859
एक अजन्मा शिशु भी आईपीसी की धारा 11 के भावाबोध में व्यक्ति शब्द की कोटि में आयेगी।
चन्द्र प्रकाश बनाम जी0 टी0 इन्डस्ट्रीज, 1980 क्रि० लॉ ज0 91
भागीदार फर्म आईपीसी की धारा 11 के भावाबोध में व्यक्ति शब्द के अन्तर्गत नहीं आयेगी, इसलिए ऐसी फर्म के भागीदारों को संहिता के अधीन दिये गये किसी अपराध के अभियोग से अभियोजित नहीं किया जा सकेगा।
बदीवेलू अरस्थाई, ए0 आई0 आर0 1944 मद्रास 77
मूर्ति एक विधिक व्यक्ति है तथा सम्पत्ति का स्वामित्व प्राप्त करने के लिए सक्षम है, अतः मूर्ति को IPC की धारा 11 के तहत एक व्यक्ति माना गया है। 

IPC की धारा 11 FAQ

  1. भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की धारा 11 में किसकी परिभाषा दी गयी हैं?

    भारतीय दंड संहिता की धारा 11 में “व्यक्ति” की परिभाषा दी गयी हैंI

  2. भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की किस धारा में “व्यक्ति” की परिभाषा दी गयी हैं?

    भारतीय दंड संहिता की धारा 11 में “व्यक्ति” की परिभाषा दी गयी हैंI

  3. भारतीय दंड संहिता में “व्यक्ति” की क्या परिभाषा है?

    कोई भी कम्पनी या संगम, या व्यक्ति निकाय चाहे वह निगमित हो या नहीं, ” व्यक्ति” शब्द के अंतर्गत आता है।

  4. क्या मूर्ति एक व्यक्ति है ?

    मूर्ति एक विधिक व्यक्ति है तथा सम्पत्ति का स्वामित्व प्राप्त करने के लिए सक्षम है, अतः मूर्ति एक व्यक्ति है। 

  5. किस केस में मूर्ति को व्यक्ति माना गया है ?

    बदीवेलू अरस्थाई, ए0 आई0 आर0 1944 मद्रास 77

IPC Section 11 — “Person”. –

The word “person” includes any Company or Association, or body of persons, whether incorporated or not.

भारतीय दण्ड संहिता के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें –

भारतीय दंड संहिता,1860 – प्रो सूर्य नारायण मिश्र

भारतीय दंड संहिता, 1860 – डॉ. बसंती लाल

भारतीय दण्ड संहिता ( DIGLOT) [ENGLISH/HINDI] [BARE ACT]

IPC की धारा 11 11 ipc in hindi 11 ipc in hindi