IPC की धारा 384 — उद्दापन के लिए दण्ड –
जो कोई उद्दापन करेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसके अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से दण्डित किया जाएगा।
| अपराध का वर्गीकरण–इस धारा के अधीन अपराध, संज्ञेय, अजमानतीय, अशमनीय और कोई भी मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है| |
IPC Section 384 — Punishment for extortion –
Whoever commits extortion shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, or with fine, or with both.


