हमारा कानून

अपमान लेख और अपमान वचन में अन्तर | Difference Between Libel and Slander In Hindi

अपमान लेख और अपमान वचन में अन्तर | Difference Between Libel and Slander In Hindi

अपमान लेख और अपमान वचन में अन्तर

अपमान लेख –

अपमान लेख ऐसा अभ्यावेदन है जिसे किसी स्थायी स्वरूप अर्थात् लेखन, मुद्रण, तस्वीर, प्रतिमा अथवा पुतले के रूप में निर्मित किया गया है।

अपमान वचन-

अपमान वचन किसी मानहानिकारक कथन का ऐसा प्रकाशन है, जिसका स्वरूप अल्पकालिक है। इसके उदाहरण बोले गये शब्द अथवा संकेत हो सकते हैं।

अपमान लेख और अपमान वचन में अन्तर – 

अपमान लेख और अपमान वचन में निम्नलिखित अन्तर है :- 

अपमान लेखअपमान वचन
(1) अपमान लेख द्वारा मानहानि लिखित एवं स्थायी रूप में की जाती हैअपमान वचन में मानहानि बोले गए शब्दों या संकेतों द्वारा की जाती है। 
(2) अपमान लेख एक स्वतः अनुयोज्य अपकृत्य होता हैअपमान वचन साधारणतया स्वतः अनुयोज्य अपकृत्य नहीं होता।
(3) अपमान लेख अपकृत्य एवं अपराध दोनों ही हैसाधारणतया अपमान वचन केवल अपकृत्य है।
(4)अपमान लेख का सम्बोधन आँखों को किया जाता हैअपमान वचन का सम्बोधन कानों को किया जाता है

इंग्लिश विधि के अनुसार अपमान लेख और अपमान वचन में अन्तर

अपमान लेखअपमान वचन
(1) इंग्लैण्ड की दण्ड विधि के अनुसार अपमान लेख अपराध हैकिन्तु अपमान वचन अपराध नहीं है। 
(2) अपमान लेख स्वतः अनुयोज्य अपकृत्य हैजबकि अपमान वचन कुछ अपवादिक स्थितियों के सिवाय विशेष क्षति सिद्ध करने पर ही कार्यवाही योग्य बनता है।

अपमान लेख और अपमान वचन में अन्तर FAQ

  1. अपमान लेख और अपमान वचन में में क्या अंतर है ?

    अपमान लेख द्वारा मानहानि लिखित एवं स्थायी रूप में की जाती है जबकि अपमान वचन में मानहानि बोले गए शब्दों या संकेतों द्वारा की जाती है। 

  2. क्या इंग्लिश विधि के अनुसार अपमान वचन अपराध है ?

    इंग्लैण्ड की दण्ड विधि के अनुसार अपमान लेख अपराध है किन्तु अपमान वचन अपराध नहीं है।

संदर्भ-