हमारा कानून

ONLINE FIR कैसे करे | ऑनलाइन एफआईआर कैसे करे | e-FIR

ONLINE FIR

ONLINE FIR कैसे करे

इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देंगे की आप घर बैठकर ही कंप्यूटर या मोबाइल की मदद से ONLINE FIR कैसे कर सकते है |

FIR क्या होती है?:-

FIR का फुल फॉर्म First Information Report होती है जिसे हिंदी में जिसे प्रथम सूचना रिपोर्ट भी कहा जाता है, पीड़ित या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई संज्ञेय अपराध की सूचना है | संज्ञेय अपराधों के मामले में ही प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है, असंज्ञेय अपराधों के मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती है। असंज्ञेय अपराधों के मामले में केवल असंज्ञेय रिपोर्ट जिसे एनसीआर के रूप में भी जाना जाता है, दर्ज की जा सकती है।

Online FIR या e-FIR क्या होती है?:-

Online FIR या e-FIR एक तरीके से सामन्य FIR की तरह ही होती है बस इसमें फर्क केवल यह होता है की इसमें पुलिस थाने जाने की आवश्यकता नहीं होती है | घर बैठे ही व्यक्ति कम्प्यूटर या मोबाइल की मदद से किसी भी समय FIR दर्ज करा सकता है

ऑनलाइन एफआईआर कब की जा सकती है :-

Online FIR कभी भी ऑनलाइन तरीके से दर्ज करा सकते है इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गयी है लेकिन जितनी जल्दी शिकायत दर्ज कराएंगे तो अच्छा होगा।

ऑनलाइन एफआईआर कौन कर सकता है ?:-

Online FIR कोई भी व्यक्ति दर्ज करा सकता है इसमें आयुवर्ग का भी कोई बंधन नहीं है।

Online FIR दर्ज करने का क्या तरीका है?:-

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के पुलिस की वेबसाइट में जाना होगा। सभी राज्यों की पुलिस की वेबसाइट अलग अलग है अपने राज्य के पुलिस की वेबसाइट आप गूगल की मदद से पता कर सकते हैं जैसे भारत के कुछ स्टेट के पुलिस की वेबसाइट नीचे दी गयी हैं।

  • Online FIR MP – citizen.mppolice.gov.in
  • Online FIR In UP – uppolice.gov.in
  • FIR Online Delhi – delhipolice.nic.in
  • FIR Online Haryana – haryanapoliceonline.gov.in
  • Online FIR Rajasthan – police.rajasthan.gov.in
  • Online FIR Bihar – biharpolice.in

मध्यप्रदेश में Online FIR कैसे करे? :-

स्टेप 1: सबसे पहले नागरिक को Online FIR दर्ज करने के लिए अपने citizen.mppolice.gov.in या mppolice.gov.in पर जाना होगा | इस वेबसाइट पर जाने पर आपको कुछ इस तरह का होम पेज दिखाई देगा | आपको इस पेज पर e-FIR पर क्लिक करना होगा

 

स्टेप 2: e-FIR पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि विवरण भरकर लॉगिन ID बनानी होगी और पासवर्ड जनरेट करना होगा ।

स्टेप 3: अब आपका अकाउंट बन चुका है| यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।
स्टेप 4 : अकाउंट login करने के बाद यहां एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें घटना का पूरा विवरण भरना होगा। यहां आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद नीचे दिए गए सब्मिट या ओके बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपकी शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। यहां आपको एप्लिकेशन नंबर मिलेगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं या इसका स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

स्टेप 5: पुलिस शिकायत का वैरिफिकेशन करेगी। फोन पर या आपके घर आकर। सत्यापन के बाद आपको पुलिस की तरफ से FIR का ईमेल या SMS प्राप्त होगा। इसमें एक कॉपी FIR की होगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं

ऑनलाइन एफआईआर (e-FIR) करते समय कौन -कौन सी जानकारी देनी होगी?

मध्य प्रदेश पुलिस को Online FIR दर्ज करते समय आपको जिला, पुलिस थाना, शिकायत का प्रकार, घटना होने की तारीख, संदिग्ध का विवरण आदि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

कौन-कौन से मामलो में Online FIR (e-FIR) कर सकते हैं?

1. वाहन चोरी (15 लाख से कम) हो।

2. सामान्य चोरी (1 लाख से कम) हो।

3. मामले में आरोपी अज्ञात हो।

4. घटना में चोट/बल का प्रयोग न हुआ हो।

5 . संपत्ति या दस्तावेज खोने का मामला |

एफआईआर का स्टेटस कैसे देखे :-

पहला चरण : वेबसाइट mppolice.gov.in पर जाएं।
दूसरा चरण : होमपेज पर ‘e-FIR’ पर क्लिक करें।
तीसरा चरण : लॉगिन बटन पर क्लिक करें। यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा भर कर लॉगिन करें।
चौथा चरण : अब सिटीजन डैशबोर्ड खुल जाएगा।
पांचवां चरण : एफआईआर पर क्लिक करें। एप्लिकेशन नंबर, जिला, पुलिस स्टेशन और वर्ष दर्ज कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
छठा चरण : अब एफआईआर का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इसे भी पढ़े :- अश्लील फोटो या वीडियो बनाकर पीड़ित करने पर क्या है आपके अधिकार जानिए | फोटो वायरल करने की सजा